-
Advertisement
सरकारी नौकरी: HP में 10वीं पास के लिए एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने मांगे ड्राइवर के पदों पर आवेदन
शिमला। हिमाचल प्रदेश के 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा ही शानदार मौका है। दरअसल, एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट, शिमला, हिमाचल प्रदेश (HP) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट hptax.gov.in पर ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 13 नवंबर 2020 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- पद का नाम और संख्या: ड्राइवर – 5 पद
- विभाग: एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट, शिमला, हिमाचल प्रदेश (HP)
- आवेदन की अंतिम तिथि – 13 नवंबर 2020
यह भी पढ़ें: UCO Bank में निकली सिक्योरिटी ऑफिसर, इंजीनियर और CA समेत अन्य कई पदों पर वैकेंसी; जानें
- शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।
- अन्य योग्यता: पहाड़ी इलाकों में भारी / भारी वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस।
- आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
- कैसे करें अप्लाई: पात्र और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और आवेदन को स्व सत्यापित प्रतियों के साथ राज्य के आयुक्त और आबकारी हिमाचल प्रदेश के कार्यालय, ब्लॉक नंबर 30, एसडीए कॉम्प्लेक्स, कसुम्पटी, शिमला -09 के पते पर 13 नवंबर 2020 तक और एचपी के आदिवासी / कठिन क्षेत्रों के आवेदक 23 नवंबर 2020 तक भेज सकते हैं।
- आवेदन शुल्क: जनरल / ईडब्ल्यूएस – 360 रुपए/ – अन्य -120 रुपए/ – महिला – कोई शुल्क नहीं।
यहां से डाउनलोड करें आधिकारिक नोटिफिकेशन
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel
Tags
