-
Advertisement
T-20 क्रिकेट इतिहास में 1000 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने Chris Gayle
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से इतिहास रचते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने टी-20 करियर का 1000वां छक्का लगाया। इसी के साथ ही वे टी-20 क्रिकेट इतिहास में 1000 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने अपनी 402वीं टी-20 पारी में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अपना 7वां छक्का जड़ने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। क्रिस गेल के बाद कायरन पोलार्ड हैं जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 690 छक्के लगाए हैं।
7 मैचों के बाद क्रीज पर उतरने का मिला था मौका
"In my mind, it's a century."#UniverseBoss #Dream11IPL | @henrygayle pic.twitter.com/rfD1T12Krk
— IndianPremierLeague (@IPL) October 30, 2020
अबुधाबी में खेले जा रहे इस मैच में पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट पर 185 रनों का स्कोर बनाया। पंजाब की ओर से क्रिस गेल ने 99 जबकि लोकेश राहुल ने 46 रन की पारी खेली। क्रिस गेल ने अपनी इस पारी में छह चौके और आठ लंबे छक्के उड़ाए। इस पारी के दौरान उन्होंने दूसरे विकेट के लिए कप्तान केएल राहुल के संग 120 रनों की साझेदारी की। उनकी पारी का अंत राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने किया जिन्होंने उन्हें 99 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
यह भी पढ़ें: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 1 ही छोर पर पहुंचे Pak के दोनों बल्लेबाज़, रन-आउट पर हुए ट्रोल
किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के गेल को आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत से पहले अपने 1000 छक्के पूरे करने के लिए 22 छक्के की जरूरत थी। उन्हें 7 मैचों के बाद क्रीज पर उतरने का मौका मिला, इसके बावजूद उन्होंने इस जादुई आंकड़े को छू लिया। टी20 में सर्वाधिक चौके ( 1041*) लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम पर है।