-
Advertisement
ये कैसा फैशन: Gucci बेच रही ‘डिस्ट्रेस्ड स्टॉकिंग्स’, कीमत सुनकर हर कोई हैरान
नई दिल्ली। फैशन के नाम पर कब क्या ट्रेंड में आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं, इन दिनों तो फटे हुए नजर आने वाले ‘डिस्ट्रेस्ड’ कपड़ों का चलन भी मार्केट में काफी बढ़ गया है। वहीं, महंगे ब्रांड्स पहनना और उनके फैशन को समझना सबके बस की बात नहीं। इन दिनों सोशल मीडिया पर मशहूर ब्रांड Gucci द्वारा बेची जा रही खास स्टॉकिंग की खूब चर्चा में है। दरअसल, इटैलियन लग्ज़री ब्रैंड गुच्ची $190 (14,000 रुपए से अधिक) की कीमत पर ‘डिस्ट्रेस्ड स्टॉकिंग्स’ बेच रही है जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं।
https://twitter.com/balleralert/status/1321960524842627072
सोशल मीडिया हैंडल डाइट प्राडा ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘जिसने भी इन गुच्ची प्री-रिप्पड टाइट्स के लिए $190 दिए तुम ठीक हो?’ बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गुच्ची इस तरह का प्रोडक्ट बाजार में बेच रहा है। पिछले महीने गुच्ची ने फेक ग्रास स्टेन वाली पुरुषों की जींस $1,200 (88,000 रुपए) में बेची थी। इस जींस से जुड़ी खबर आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 88,000 रुपए में घास के नकली दाग वाली जींस बेच रहा #Gucci; तस्वीरें आईं सामने
https://twitter.com/flowerwines/status/1322140761798795264
https://twitter.com/Sysko212/status/1321868709569417217
