-
Advertisement
#HP_Covid: 430 नए मामलों के साथ 24 हजार पार पहुंचा आंकड़ा; रिकवरी भी 20 हजार पार
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में रिपोर्ट किए गए 430 नए मामलों के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 24 हजार की संख्या को पार कर गया। हिमाचल प्रदेश में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के 24239 मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं। वहीं, प्रदेश में बीते कुछ दिनों से धीमी हुई रिकवरी के रफ्तार के बीच ठीक होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा आज के दिन 20 हजार की संख्या को पार कर गया। प्रदेश में आज के दिन हुई 253 रिकवरी के बाद कुल रिकवर मरीजों की संख्या बढ़कर 20016 हो गई है। प्रदेश में इस वक्त कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 3841 मामले मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में #Corona के 88 मामले, सभी कल के सैंपल से- आज 207 हुए ठीक

आज के दिन 4 मरीजों की गई जान
हिमाचल में आज चार की जान गई है। चंबा, लाहुल-स्पीति, मंडी व शिमला में एक-एक की जान गई है। हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 359 है। बतौर रिपोर्ट्स, टांडा में चंबा जिले के पुखरी ब्लाक की सुंगल निवासी 32 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। मंडी शहर के एक कारोबारी की कोरोना से मौत हो गई है। इस बुजुर्ग को सुबह तबीयत बिगड़ने पर मंडी जोनल अस्पताल लाया गया, लेकिन जोनल अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दत तोड़ दिया। मृतक के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।

आज किस जिले से कितने मामले आए सामने कितने हुए ठीक
हिमाचल में आज के दिन कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 121 मामले मंडी जिले में रिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा बिलासपुर से 20, चंबा से 15, हमीरपुर से 7, कांगड़ा से 26, किन्नौर से 46, कुल्लू से 27, लाहुल-स्पीति से 8, शिमला से 92, सिरमौर से 6, सोलन और ऊना से 31-31 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, आज के दिन रिकवर होने वाले मरीजों की बात करें तो सार्वधिक 81 मरीजों की रिकवरी भी मंडी जिले में दर्ज की गई है। इसके अलावा बिलासपुर से 14, चंबा से 10, हमीरपुर से 3, किन्नौर से 21, कुल्लू से 46, लाहुल-स्पीति से 9, शिमला से 44, सिरमौर से 8, सोलन से 10 और ऊना से 7 मरीज रिकवर होने में सफल हुए हैं।


हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


