-
Advertisement
#Akshay_Kumar की पत्नी को ट्रोलर ने कहा “ट्विंक बम” तो Twinkle ने दिया करारा जवाब
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म “लक्ष्मी” OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। अक्षय (Akshay Kumar) के फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि रिलीज से पहले टाइटल को लेकर फिल्म को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध को देखते हुए फिल्म का टाइटल बदला गया, लेकिन लोगों ने ट्रोलिंग बंद नहीं की और अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों ने उनके नए-नए मीम्स बनाए हैं।
https://twitter.com/mrsfunnybones/status/1325376969194737664
लक्ष्मी के किरदार की तरह ही उनका भी नीला चेहरा और माथे पर बिंदी लगा कई सारे मीम्स शेयर किए गए। उनका नाम ट्विंक बम (Twink bomb) रखा गया मगर ट्विंकल को इस बात का जरा भी फर्क नहीं पड़ा बल्कि उन्होंने इसे लेकर ट्रोलकर को जबरदस्त जवाब दिया है। ट्विंकल ने कहा- मुझे तो ये काफी अच्छा लगा। अधेड़ उम्र में उन्हें अगर बम कहा जा रहा है तो ये उनके लिए खुशी की बात है। ट्विंकल ने ट्रोल्स को मजाकिया अंदाज में ही सही लेकिन करारा जवाब दे दिया है। ट्विंकल ने कहा- किन्हीं कारणों से ट्रोल्स ने मेरी तस्वीर ली, मेरी स्किन को पिकॉक शेड से ढका, लाल बिंदी लगाई और ट्विंकल बम जैसे पोस्टर्स शेयर किए।
https://twitter.com/akshaykumar/status/1325028989908316160
ट्विंकल ने लिखा, ‘मैं इस बात से खुश हूं कि मुझे सही समय पर बम बोला गया। मैंने तो ये सोचना शुरू कर दिया था कि मेरा वो फेज निकल चुका है मगर ऐसा नहीं था। यूं तो मैं ट्रोल्स से ज्यादा बहस करना पसंद नहीं करती। मैंने एक और मीम देखा जिसमें भगवान का मजाक बनाने के लिए मुझे थर्ड क्लास पर्सन कहा था। मैंने फौरन जवाब में कहा- भगवान को अच्छे जोक्स पसंद हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो वे तुम्हें नहीं बनाते।’
