-
Advertisement
#Corona ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पुलिस जवान सहित 3 लोगों की ली जान
मंडी। हिमाचल प्रदेश में कोरोना( #Corona)संक्रमण से मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज नेरचौक ( Medical College Nerchowk)में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से पुलिस जवान ( Police Jawan) सहित तीन लोगों की मौत( Death) हो गई है। तीनों मृतक मंडी जिला के रहने वाले है, इन में से 2 महिला और 1 पुरुष शामिल है। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मंडी जिले के तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें थर्ड आरबीआई पंडोह के 50 वर्षीय पुलिस जवान सहित 2 महिलाएं शामिल है। पुलिस का 50 वर्षीय जवान गत माह कोरोना की चपेट में आया था और वह 17 अक्टूबर से मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन था। कोरोना के साथ उसें शुगर की शिकायत भी थी। उसे वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा था। रविवार रात ह्रदयघात होने से उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें :- कोरोना महामारी के बीच 108 व 102 के पहिये थमे, मांगें पूरी ना होने पर हड़ताल पर गए कर्मचारी
वहीं बल्ह क्षेत्र की रत्ती की रहने वाली 70 वर्षीय महिला 11 नवंबर से मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थी। कोरोना के साथ शुगर व हाइपरग्लाइशिमिया से पीड़ित थी। महिला की देर रात मौत हो गई। सुंदरनगर के रसमाई की रहने वाली 70 वर्षीय महिला को सांस लेने में दिक्कत व खांसी व बुखार की शिकायत होने पर रविवार देर रात सारी वार्ड में भर्ती करवाया गया था। जिसने सोमवार सुबह 7:30 पर दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और इनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है वहीं उन्होंने आम जनता से अपील की है कि कोरोना नियमों का पालन करें और घर से निकलते ही मास्क का प्रयोग करें ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। हिमाचल में अभी तक 29, 733 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 441 तक पहुंच गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



