-
Advertisement
#HImachal के इस खतरनाक मार्ग पर आवाजाही पर लगी पाबंदी
चंबा। बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश के साच पास मार्ग पर आवाजाही को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। डीसी चंबा दुनी चंद राणा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी (PWD) से मिली रिपोर्ट के मुताबिक किलाड़ रोड जिसे साच पास रोड के नाम से जाना जाता है, पर इन दिनों बर्फबारी के अंदेशे के चलते आवाजाही को खतरा बताया गया है। इसी के चलते पांगी व चंबा को जोड़ने वाले इस रोड पर आवाजाही को बंद कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेः #Anuragthakur की मौजूदगी में CM जयराम ने Central University के मसले पर दिया ये जवाब
याद रहे कि सर्दियों के दिनों में यहां हर वर्ष बर्फबारी के चलते प्रशासन को इस तरह के कदम उठाने पड़ते हैं,ताकि किसी तरह के खतरे से बचा जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



