-
Advertisement
#Video : अंदर से ऐसा दिखता है #ShahRukh_Khan का घर, आप भी यहां बिता सकते हैं एक दिन
नई दिल्ली। आप से बहुत से लोगों के मन में ये ख्याल तो आता ही होगा कि फिल्मी सितारों का घर अंदर से आखिर कैसा दिखता होगा। अगर हां तो आपके लिए एक जबरदस्त मौका है। बॉलीवुड (Bollywood) के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने दिल्ली (Delhi) के घर की झलक दिखाकर अपने फैन्स को खुश कर दिया। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने घर की तस्वीरें पोस्ट की हैं, साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि वो नए डिजाइन किए घर को एक लकी कपल के लिए खोलेंगे। शाहरुख खान का जन्म दिल्ली में हुआ था और यहीं पर वो गौरी से मिले थे। उस वक्त दोनों टीनेजर्स थे।
https://twitter.com/gaurikhan/status/1328978655402287104
गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और उन्होंने हाल ही में दिल्ली में अपने घर को फिर से डिजाइन किया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके प्रशंसकों के पास एयरबीएनबी (Airbnb) के माध्यम से वहां रहने का अवसर है। गौरी खान ने डिजाइन किया गया नया घर दिखाया। उन्होंने घर की पांच तस्वीरें साझा कीं, जिनमें से पहली में गौरी दिखाई दे रही हैं। इसके बाद के चित्र में लिविंग रूम, बेडरूम और परिवार के चित्रों को दिखाया गया है, जो घर को और सुंदर दिखाता है।
With so many memories of our early days in Delhi, the city holds a very special place in our hearts. @gaurikhan has redesigned our Delhi house and filled it with love and moments of nostalgia. Here's a chance for you to be our guest with @airbnb #HomewithOpenArms #AirbnbPartner pic.twitter.com/LGzZ3O3LwO
— Nandni Aishwarya (@AishwaryaNandni) November 18, 2020
शाहरुख खान ने भी तस्वीरें (Photos) साझा करते हुए लिखा, “दिल्ली में अपने शुरुआती दिनों की यादों के साथ, यह शहर हमारे दिलों में बहुत ही खास जगह रखता है।” उन्होंने कहा, ‘गौरी खान ने हमारे दिल्ली के घर को फिर से डिज़ाइन किया है और उसे प्यार के क्षणों से भर दिया है। यहां आपके लिए हमारे मेहमान होने का मौका है।’
Our Delhi home is filled with memories of our early days, what we collected over the years and all the things we love as a family. Through my collaboration with @Airbnb_in , get a chance to be our guest 🙂 #HomewithOpenArms #AirbnbPartnerhttps://t.co/Z8hbOyFxXx pic.twitter.com/CbccLc4JDm
— Gauri Khan (@gaurikhan) November 19, 2020
शाहरुख और गौरी ने एयरबीएनबी के साथ अपने दक्षिण दिल्ली घर के दरवाजे को दो भाग्यशाली प्रशंसकों के लिए खोलने के लिए साझेदारी की है। Airbnb ने अपनी वेबसाइट पर बताया, ‘यह उन दो लकी लोगों के लिए स्पेशल मौका होगा, जब वो शाहरुख खान के घर में रहेंगे और मेहमान नवाजी का मौका प्राप्त करेंगे।’ गौरी खान ने वीडियो भी साझा किया, जिसमें लिखा था कि एयरबीएनबी के सहयोग से वह अपने घर के दरवाजे एक भाग्यशाली जोड़ी के लिए खोलेंगी। पंचशील पार्क की संपत्ति पर ठहरने के लिए, आवेदकों को यह बताना होगा कि “एक खुले हाथ से स्वागत करने यानी #HomewithOpenArms का क्या मतलब होता है।” एंट्रीज 30 नवंबर तक जमा की जा सकती हैं।
