-
Advertisement
#Nadda बोले- ममता सरकार को लोग कर चुके हैं नमस्कार, West Bengal में बीजेपी लहराएगी परचम
बिलासपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पश्चिमी बंगाल (West Bengal) में ममता सरकार को लोग नमस्कार कर चुके हैं, उनके नीचे से जमीन खिसक चुकी है। यह सरकार भ्रष्टाचार कुशासन की प्रतिमूर्ति बन गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी बंगाल में बीजेपी (BJP) की लहर है और बीजेपी निश्चित रूप से जीत दर्ज करेगी। उन्हें विश्वास है कि लोगों के समर्थन से वहां पर उन्हें पूर्ण बहुमत मिलेगा। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने गृह जिला बिलासपुर हिमाचल के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में जहां देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं, वहीं अब कोई भी पार्टी जातिवाद के नाम पर ऊपर नीचे की बात करके, धर्म की बात करके चुनाव नहीं जीत सकती है। लोग उससे उसका रिपोर्ट कार्ड पूछते हैं और इस नई संस्कृति का उजागर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है।
यह भी पढ़ें: #Nadda की स्वागत रैली को लेकर Congress की बयानबाजी पर भड़के गर्ग, कहीं यह बात

यह भी पढ़ें: Himachal में कोरोना को लेकर सरकार कर सकती है सख्ती, CM जयराम ने मंडी में दिए संकेत
दूसरे दिन जेपी नड्डा ने विजयपुर स्थित अपने आवास पर स्थानीय लोगों व बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। जेपी नड्डा ने जनता की समस्याएं सुनकर उनके जल्द निपटारे के आदेश भी दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने घर आने पर जेपी नड्डा से मिलने के लिए सुबह से ही उनके आवास पर स्थानीय लोगों व बीजेपी नेताओं की भीड़ देखने को मिली। जेपी नड्डा सुबह श्री नैना देवी माता के दर्शन करने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



