-
Advertisement
#SP office धर्मशाला बंद, DC बोले-फोन, ईमेल से रखें अपनी बात
धर्मशाला। एसपी ऑफिस धर्मशाला (SP Office Dharamshala) में कोविड-19 के 6 मामले पाए जाने पर एसएसपी विमुक्त रंजन ने कार्यालय को अगले 48 घंटे के लिए बंद (Closed For Next Two Days ) करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि एसओपी (SOP) के अनुसार कार्यालय के सैनिटाईजेशन का कार्य किया जाएगा और उसके बाद ही 26 नवंबर, 2020 को कार्यालय खोला जाएगा। वहीं, डीसी राकेश प्रजापति ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय धर्मशाला में डीसी ऑफिस परिसर में आवश्यक कार्य होने पर ही आएं, किसी भी तरह की समस्याएं, शिकायतों या अन्य कार्यों के बारे में फोन, ईमेल के माध्यम से भी अवगत करवा सकते हैं। इसके लिए डीसी ऑफिस के विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों को भी दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं, ताकि डीसी ऑफिस परिसर में ज्यादा भीड़ एकत्रित ना हो सके और सामाजिक दूरी की अनुपालना भी सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़ें: #Corona_vaccine के लिए केंद्र ने #Himachal को तैयार रहने को कहा, कैबिनेट में हुई चर्चा
प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला (Distt Kangra) में आइसोलेशन किट्स भी तैयार की गई हैं। जिन व्यक्तियों की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव (Positive) आएगी, उन लोगों को आइसोलेशन किट्स भी प्रदान की जाएंगी जिसमें कोविड से बचाव के लिए सभी जानकारियों सहित आक्सीमीटर, आवश्यक दवाइयां इत्यादि प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) को लेकर जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है तथा इसमें टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर कोविड-19 को लेकर आवश्यक जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती हैं। प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में टेस्टिंग सुविधा का भी विस्तारीकरण किया गया है तथा जिला में 20 नमूना एकत्रीकरण सेंटर स्थापित किए गए हैं, जिसमें प्रतिदिन 1200 के करीब टेस्ट किए जा रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


