-
Advertisement
#Kangra में किसानों ने बिना खाद ही कर दी गेहूं की बिजाई, 60 रुपए मिल रहा आलू बीज
धर्मशाला। कांगड़ा घाटी ( Kangra Valley)के कई इलाकों में इस बार कई किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए खाद( Compost)नहीं मिली है। ऐसे में कई किसानों (Farmers) ने बिना खाद के गेहूं बीज दी है,जबकि कई किसानों ने बिजाई की ही नहीं है। यह समस्या कांगड़ा घाटी के अलावा चंबा, ऊना, हमीरपुर आदि जिलों से भी आई है। कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला से सटे कई गांवों में भी यह समस्या आई है। पास्सू गांव के किसानों ने बताया कि उन्हें खाद नहीं मिली है। इसके अलावा आलू का बीज भी 60 रुपए किलो बिक रहा है। किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। पास्सू गांव में बड़े स्तर पर खेती की जाती है।

ऐसे में उन्होंने समाजसेवी राकेश चौधरी के समक्ष अपनी समस्या रखी। खुद पेशे से किसान राकेश चौधरी ने कहा कि अभी आलू का बीज 60 रुपए किलो बिक रहा है। जब आलू तैयार हो जाता है,तो यह चार पांच रुपए किलो बिकता है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह किसानों की इन समस्याओं का समाधान करें। गौर रहे कि राकेश चौधरी पेशे से खुद किसान हैं तथा धर्मशाला में हुए उपचुनाव में उन्होंने जनहित के मसलों को उठाकर बीजेपीऔर कांग्रेस जैसी पार्टियों को कड़ी टक्कर दी थी। कृषि विभाग और प्रदेश सरकार को चाहिए कि वे किसानों की इन समस्याओं का समाधान करें। सरकार और महकमे न सुनी तो आने वाले दिनों में किसानों का रोष और बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के 2,500 से अधिक #SMC शिक्षकों को Supreme Court से फिर बड़ी राहत

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


