-
Advertisement
Workout के बाद #Jacqueline ने शेयर की Hot Selfie, तारीफ पर तारीफ कर रहे फैंस
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Actress Jacqueline Fernandes) फिल्मों में अपनी एक्टिंग और डांसिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। जैकलीन खुद को फिट रखने के लिए रोजाना कई घंटो तक वर्कआउट करती हैं। सोशल मीडिया पर भी जैकलीन अक्सर अपनी वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच जैकलीन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
https://twitter.com/Asli_Jacqueline/status/1338451483558232064
जैकलीन फर्नांडिस ने एक्सरसाइज (Excercise) के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में जैकलीन के टोन्ड फिगर (Toned figure) को साफ देखा जा सकता है। इस तस्वीर में वह मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। जैकलीन ने ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लैक पैंट पहनी हुई है। फोटो में वह अपने ऐब्स फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। अपनी इस तस्वीर को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘वे कहते हैं कि आप अपनी तरह रहो और फिर आपको जज करते हैं।’
— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) December 9, 2020
जैकलीन की ये तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। उनकी फोटो पर बहुत सारी लाइक और कमेंट्स भी आ चुके हैं। फैंस जैकलीन की फिटनेस की खूब तारीफ कर रहे हैं। अब तक इस फोटो पर 20 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही अपनी अपकमिंग मूवी ‘बच्चन पांडे’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे। इसके अलावा अरशद वारसी और कृति सैनन भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। इस फिल्म के लिए जैकलीन जनवरी में शूट करेंगी।
