-
Advertisement
ये कैसा फैशन : #Zara ने डिजाइन किया New Sweater, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
नई दिल्ली। हर दिन हर पल फैशन बदलता रहता है। कभी पुराना फैशन वापस आ जाता है तो कभी कुछ ऐसा फैशन (Fashion) ट्रेंड करने लगता है जो देखने में अजीब भी होता है। हर समय फैशन की दुनिया में आए दिन अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट (Experiment) होते रहते हैं। आउट ऑफ बॉक्स फैशन हमेशा लोगों का ध्यान जल्दी अपनी तरफ खींचता है। ऐसी ड्रेस जो आम ड्रेस से कुछ अलग हो वो सबका ध्यान अपनी तरफ खींचती ही है। इन दिनों सर्दियों में ऐसा ही एक आउटफिट काफी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें: जरूरतमंदों के मसीहा #Sonu_Sood को दी गई भगवान की जगह, तेलंगाना के इस गांव में बनवाया गया मंदिर
https://twitter.com/1AbbyRoad/status/1339695435179560960
ज़ारा ( Zara) फैशन ब्रैंड का नाम तो काफी लोग जानते होंगे। जिन लोगों को ब्रैंड का शौक होगा वो तो इस नाम को अच्छे से पहचानते होंगे। जारा ने का एक स्वेटर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 2020 के टॉप लिस्टेड बिजारे फैशन में जगह बनाने वाली ये आउटफिट एक ‘आर्म वॉर्मर स्वैटर’ (Arm warmer sweater) है। इस आउटफिट को देखकर आप थोड़े हैरान तो जरूर होंगे कि ये स्वेटर तो लेकिन आधा क्यों। दरअसल, आर्म वॉर्मर ठंड से बचाने वाला एक स्वैटर है जिसे बाजुओं पर पहना जाता है। इस तरह की पोशाक पहले सिर्फ डांसर्स अपनी क्लास से पहले शरीर को गर्म रखने के लिए पहनते थे, लेकिन अब ये एक विंटर ट्रेंड ही बन गया है। अगर आपने इसे पहले कभी असलियत में नहीं देखा है तो आप इसे हाथों पर पहने जाने वाले किसी दस्ताने की तरह देख सकते हैं, जिन्हें कलाई और पंजों को गर्म रखने के लिए डिजाइन किया गया था। इसी तरह का काम ये स्वेटर करता है।
https://twitter.com/emmeereed/status/1340135407720169473
आर्म वॉर्मर की लंबी बाजू और बड़े कॉलर आपको सर्दी में राहत देने का काम करेंगे। इस आउटफिट (Outfit) की बाजार में कीमत करीब 1,500 रुपए हो सकती है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले आर्म वॉर्मर को लेकर कई तरह के मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। कुछ यूजर इसे डिजाइन करने वाली कंपनी का भी मजाक बना रहे हैं। क्योंकि ये देखने में ही अजीब है तो मजाक तो बनेगा ही, लेकिन जब लोग इससे पहनना शुरू कर देंगे तो अपने आप ये एक नॉर्मल फैशन बन जाएगा। कुछ लोगों ने इसे पहनकर भी फोटो शेयर की है।
