-
Advertisement
#Himachal के स्कूलों में तैनात Computer Teacher की उम्मीदें फिर ढेर, हुआ कुछ ऐसा
शिमला। कोरोना (Corona) संकट के बीच हिमाचल के 9वीं से 12वीं स्कूलों में आईटी (IT) की शिक्षा प्रदान कर रहे शिक्षकों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। नीति बनाने की जगह सरकार ने वर्तमान में सेवा प्रदाता नाइलेट कंपनी (NIELIT) शिमला के साथ हुए एमओयू (MOU) की अवधि को बढ़ा दिया है। हालांकि, अवधि को तीन माह तक बढ़ाया गया है। इसे एक जनवरी, 2021 से 31 मार्च, 2021 तक बढ़ाया गया है। एमओयू की अवधि बढ़ाने के साथ अब NIELIT राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 9 से 12 वीं कक्षा के लिए आईटी शिक्षा प्रदान करने के लिए अधिकृत है। इस बारे संयुक्त निदेशक (सी) निदेशालय हायर एजुकेशन ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी प्रिंसिपलों को आदेश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal में दृष्टिहीन व मूक-बधिर बच्चों को मिलेगी Computer शिक्षा, दो नए Diploma Course शुरू

हिमाचल के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नाइलेट कंपनी आईटी शिक्षा प्रदान कर रही है। सरकार ने कंपनी के साथ एमओयू किया है। अब एमओयू को तीन माह तक बढ़ाया गया है। पहले भी सरकार कंपनी को सेवा विस्तार दिया जा चुका है। बता दें कि स्कूलों में करीब 1383 कंप्यूटर शिक्षक (Computer Teacher) आउटसोर्स पर तैनात हैं। कंप्यूटर शिक्षक सरकार से 20 वर्ष से कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। पर हर बार कंप्यूटर शिक्षकों को निराशा ही हाथ लगती है। अनुबंध नीति की जगह सरकार कंपनी को सेवा विस्तार देती रही है। ऐसे में अब सरकार द्वारा मौजूदा सेवा प्रदाता कंपनी के साथ एमओयू की अवधि बढ़ाने के चलते एक बार फिर कंप्यूटर शिक्षकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उक्त कंप्यूटर शिक्षकों को अब तीन माह तक और इंतजार करना होगा। इसके अलावा कंप्यूटर शिक्षकों की और भी मांगें हैं, जिन्हें माना पूरा नहीं किया गया है।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस Link पर Click करें…

