-
Advertisement
कई दिनों से खिड़की खटखटा रही नन्ही चिड़िया, IFS Officer ने बताई वजह
खिड़की पर आकर चोंच से खटखटाती चिड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर एक यूजर ने चीड़िया (Sparrow) के खिड़की खटखटाने की वजह पूछी। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्या कोई बता सकता है कि यह चिड़िया रोज खिड़की पर आकर चोंच से क्यों खटखटाती है। आज चौथा दिन है।’ यूजर ने पोस्ट में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर्स को भी टैग किया।
https://twitter.com/i/status/1343755551151288320
यूजर द्वारा टैक करने पर आईएफएस ऑफिसर (IFS Officer) प्रवीण अंगुसामी ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘चिड़िया खिड़की पर खुद की परछाई देख रही थी और गलती से खुद का कॉम्पिटीशन समझ रही थी। उन्होंने लिखा कि ये समान्य है। ये मेटिंग के मौसम की शुरुआत का संकेत भी हो सकता है।’ यूजर ने पांचवें दिन का भी वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वही चिड़िया चोंच से खिड़की खटखटा रही थी।
https://twitter.com/i/status/1343755551151288320
वीडियो देखकर लग रहा है कि ठंड के मौसम(Weather) में चिड़िया घर के अंदर आने की कोशिश कर रही है। छोटी सी चिड़िया का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो के अब तक एक हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।
