-
Advertisement
उत्तराखंड में नर्स बनने के लिए एक साल अनुभव की शर्त खत्म, 1238 पदों पर हो रही भर्ती
देहरादून। उत्तराखंड में नर्स (Uttarakhand Nurse Recruitment) बनने के लिए एक साल के अनुभव (Experience) की शर्त खत्म कर दी गई है। ऐसे में हजारों कैंडिडेट्स को इसका लाभ होने वाला है। इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। उत्तराखंड (Uttarakhand) में 1238 पदों पर नर्सों की भर्ती होने जा रही है। नियमों (Rules) में एक साल के अनुभव की जरूरत होने के कारण बहुत से अभ्यर्थी (Candidate) इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो रहे थे। ऐसे में विभाग ने नियमावली में संशोधन कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Ambala में सेना पुलिस भर्ती 15 से, Himachal सहित इन राज्यों की महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर अमिता उप्रेती ने परिषद को पत्र लिख कर नियमावली में संशोधन होने तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए कहा था। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया को नियमावली संशोधन होने तक रोक दिया गया था। स्टाफ नर्सों के 1238 पदों में से से 20 फीसदी पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए रखे गए हैं। यानी 990 पदों पर महिलाओं और 248 पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।
यह पहली बार है जब उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद को स्टाफ नर्सों की भर्ती की जिम्मेदारी दी गई है। अब नियमों में संशोधन होने से नर्स भर्ती प्रक्रिया में हजारों कैंडिडेट्स को लाभ मिलेगा। इससे पहले किसी भी अभ्यर्थी को 30 बेडेड अस्पताल में कम से कम एक साल तक के अनुभव की शर्त रखी गई थी, लेकिन नए नियमों के तहत अब यह शर्त जरूरी नहीं रह जाएगी।
