-
Advertisement
Himachal में आज अब तक #Corona के 27 मामले और 72 ठीक- 539 एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 27 मामले आए हैं। वहीं, 72 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। आज अब तक किसी भी कोरोना संक्रमित की जान नहीं गई है। कुल आंकड़ा 57,046 पहुंच गया है। अभी 539 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 55,536 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 955 है।
यह भी पढ़ें: एक ही स्कूल के दस अध्यापक Corona Positive, सबसे पहले अध्यापिका हुई थी संक्रमित
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
कांगड़ा व शिमला में पांच-पांच, हमीरपुर और सोलन में चार-चार, लाहुल स्पीति और मंडी में तीन-तीन, कुल्लू में दो व चंबा में एक मामला आया है। सिरमौर के 22, शिमला (Shimla) के 14, सोलन के 11, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा (Kangra) के पांच-पांच, मंडी के चार, कुल्लू के 3, ऊना (Una) के दो व चंबा का एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 1492 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 912 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 565 की रिपोर्ट पेंडिंग है। आज के सैंपल से अब तक 15 ही पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 10 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….

