-
Advertisement
जहाज के सामने जब दौड़ा दी कार…देखें वीडियो-पकड़ा गया,तो बोला-रॉन्ग टर्न हो गया
थाईलैंड (Thailand) स्थित हवाई अड्डे पर एक शख्स ने ड्रग्स के नशे में हवाई जहाज के सामने ही कार (Car) दौड़ा दी। रनवे पर कार दौड़ाने के बाद जब वह पकड़ा गया तो उसने कहा कि रॉन्ग टर्न हो गया था। ये घटना बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे (Suvarnabhumi Bangkok Airport) की बताई जा रही है। वीडियो फुटेज (Video Footage) से पता चलता है कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने उस शख्स को किस तरह रनवे से बाद में दूर भगाया। डेली मेल की एक रपट के मुताबिक इस घटना का वीडियो ग्राउंड स्टाफ के एक सदस्य ने ही बनाया
यह भी पढ़ें: कैफे मैनेजर की अंग्रेजी का मजाक, Video वायरल होते ही मचा बवाल – माफी पर भी नहीं बनी बात
https://twitter.com/Khongsak/status/1349674943118667777
यह भी पढ़ें: दुनिया के इस ताकतवर देश में सड़क पर ईंधन खत्म होने पर मिलती है सजा
वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को ये कहते सुना जा सकता है कि मुझे नहीं पता कि कार कैसे रनवे (Runway) पर आ गई। ये एक ऐसी सुरक्षा चूक है जो बेहद भयानक है। समाचार वेबसाइट द थाइगर के अनुसार,थाईलैंड के हवाई अडृडा प्रबंधन का कहना है कि उस शख्स को तत्काल ही पकड़ लिया गया था। उसकी पहचान प्राथीपत मासाकुल (Pratipat Masakul) के रूप में हुई है। उसने पुलिस (Police) के समक्ष कहा है कि रॉन्ग टर्न हो गया था। बताया जा रहा है कि उसके वाहन के अंदर ड्रग्स (Drugs) भी पाए गए हैं।

