- Advertisement -
खेल के मैदान में प्यार का इजहार करने का तरीका इतना हिट हुआ कि उससे जुडा वीडियो दो घंटे में ही वायरल होने लगा। वीडियो के वायरल होने का कारण अगर कुछ है तो बस यही कि अंदाज अनोखा है। आस्ट्रेलिया के एक खेल मैदान पर प्रेमी ने जिस तरह से प्रपोज किया,वो अंदाज सोशल मीडिया पर हिट होता दिख रहा है। वीडियो को रैक्स चैंपन (Rex Chapman) ने अपने टिृवटर अकाउंट पर शेयर करते हुए,लिखा है,टाइमलाइन क्लींजर…वेट फॉर इट।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खेल के मैदान में कुछ लोग बैठे हैं,एक महिला आती है जिसके हाथ पर रेड टेल पक्षी बैठा होता है। महिला आते ही वहां मौजूद लोगों को चैलेंज देती है कि जादू होने वाला है,जो इसमें हिस्सा लेना चाहता है वो हाथ उपर कर सकता है। वहां मौजूद अपने ब्वायफ्रेंड (Boyfriend) के साथ एक लडकी हाथ उठाती है,महिला उसे पांच डॉलर हाथ पर रखने को कहती है। लड़की के ऐसा करते ही पक्षी लड़की के हाथ पर बैठ जाता है,उसके बाद वह पांच डॉलर लेकर वापस महिला के पास चला जाता है। उसके बाद पक्षी लौटकर वापस आता है,और एक चिट लड़की को थमाकर चला जाता है।
लड़की उस चिट को खोलती है व अपने ब्वायफ्रेंड की तरफ देखती है,जो घुटनों के बल बैठकर उससे प्यार (Love) का इजहार कर रहा होता है। दरअसल चिट में लड़के की तरफ से लड़की के लिए प्यार का इजहार लिखा होता है। लड़का, लड़की से पूछता है कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी। लड़की आंखों में आंसू लाकर हामी भरती है और दोनों गले लग जाते हैं। आसपास बैठक लोग तालिया बजाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। प्रपोज करने का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यूजर ऐसा भी लिख रहे हैं कि ये पहले से तय था,सब मिलीभगत है। एक यूजर ने लिखा है कि पंछी तक साजिश में शामिल था,इससे बुरा क्या हो सकता है।
https://twitter.com/RexChapman/status/1352425932989083648
- Advertisement -