-
Advertisement
Himachal में सरकारी नौकरी का मौका, IHBT में निकली भर्ती, जानिए कैसे करें अप्लाई
पालमपुर। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। कांगड़ा जिला (Kangra District) के पालमपुर में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरेसोर्स टेक्नोलॉजी (IHBT) ने प्रोजेक्ट असिस्टेंट और प्रोजेक्ट एसोसिएट- I पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी, 2021 तय की गई है। इच्छुक और पात्र आवेदक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरेसोर्स टेक्नोलॉजी (IHBT) भर्ती अधिसूचना 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, #RBI में सिक्योरिटी गार्ड की 241 Vacancy

रिक्ति विवरण:
प्रोजेक्ट असिस्टेंट: 02 पद
प्रोजेक्ट एसोसिएट- I: 05 पद
पात्रता मानदंड कुछ इस प्रकार हैं
प्रोजेक्ट असिस्टेंट: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बायो साइंस / मेडिकल में ग्रेजुएट चाहिए।
आयु सीमा: 04 फरवरी 2021 को 50 वर्ष।
प्रोजेक्ट एसोसिएट- I: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हॉर्टिकल्चर / जूलॉजी / एंटोमोलॉजी / केमिस्ट्री / कंप्यूटर एप्लीकेशन / एमफार्मा में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।
आयु सीमा: 04 फरवरी 2021 को 35 वर्ष।
जानिए कैसे करें अप्लाई
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 04 फरवरी 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरेसोर्स टेक्नोलॉजी (IHBT) भर्ती अधिसूचना 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
