-
Advertisement
रात में निकाह के बाद दुल्हन के घर ही हो गया तलाक, बैंरंग लौटी बारात
Last Updated on February 10, 2021 by Sintu Kumar
क्या कभी आपने ऐसा सुना या देखा है कि पहले निकाह हुआ और उसके चंद घंटों बाद तलाक भी हो गया। दूल्हा बारात लेकर गया हो और निकाह के तुरंत बाद तलाक हो जाए। बारात को भी खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। नहीं देखा-सुना है तो ये रपट पढ़कर आपको पता चल जाएगा कि ऐसा हुआ है। मामला बिहार का है, रात में निकाह होने के बाद दूल्हा मनपंसद नहीं होने पर दुल्हन ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया, मनाने पर भी जब दुल्हन नहीं मानी तो तलाक (Talaq)करवाकर ही बारात को वापस लौटना पड़ा। इटाढी के कुकुढा से गाजीपुर के कासिमाबाद बारात गई थी, यहां पर दूल्हे का हाथ देखकर सारा मामला बिगड़ गया।
यह भी पढ़ें:- यूपी के कासगंज में सिपाही की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मुख्य आरोपी फरार
कहा जा रहा है कि दूल्हे (Groom) के एक हाथ में जन्म (Hand) से ही दिक्कत है, सोमवार को बारात कुकुढा से कासिमाबाद (Kusimabad from Kukudha) के लिए रवाना हुई। वहां पहुंचने पर निकाह की रस्म पूरी की गई। लेकिन इसी बीच दूल्हे का हाथ देखकर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया । इससे निकाह के दौरान ही अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन को मनाने के प्रयास शुरू हुए,लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। अंत में जब बात ना बनी तो तलाक की प्रक्रिया पूरी करवाई गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के जानकार ने ही ये निकाह तय करवाया था। लेकिन उसने लड़की वालों को लड़के के हाथ वाली बात नहीं बताई थी। इसी के चलते दोनों पक्षों को असहज स्थिति से गुजरना पड़ा।