-
Advertisement
बिहार में बुरा फंसी #Congress: पटना स्थित मुख्यालय पर IT की रेड, लाखों रुपए बरामद
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की तारीख नजदीक आने के साथ ही साथ सूबे का राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस सब के बीच प्रदेश की राजधानी पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय (Congress headquarters) से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, यहां चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से घिरी हुई नजर आ रही है। बतौर रिपोर्ट्स, आयकर विभाग की टीम ने बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस दफ्तर सदाकत आश्रम में छापा मारा है। आयकर विभाग को यहां पर एक कार में 8 लाख रुपए मिले हैं। इस मामले में कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला और बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल से पूछताछ की गई है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में खाली पड़े हैं सरकारी डॉक्टर्स 39 फीसद पद; RTI के जरिए हुआ खुलासा
पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर नोटिस भी चिपकाया है। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक सदाकत आक्षम में इनकम टैक्स की यह रेड चली है। जिसमें रुपए के लेनदेन को लेकर कई नेताओं से पूछताछ की गई है। इन रुपयों की जिम्मेदारी किसकी है इस बारे में कोई अधिकारी कुछ नहीं बता रहा है। मीडिया ने एक अधिकारी से इस बारे में बातचीत की कोशिश की लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
कांग्रेस का आरोप: हम जीत रहे इस लिए ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही
वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने छापामारी को ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में महागठबंधन को जीतता देख कांग्रेस के खिलाफ साजिश की जा रही है। सदाकत आश्रम में गाड़ी से रुपए मिलने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि किसी गाड़ी से पैसे मिले हैं तो उससे हमारा कोई संबंध तो नहीं है। यह सार्वजनिक जगह है और बहुत से लोग आते हैं। यहां किसी को आने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं पड़ती। गोहिल ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। बिहार की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस और महागठबंधन को है। कल राहुल गांधी की रैली बिहार में होने वाली है। वह बहुत सफल होने वाली है। ये उसी की बौखलाहट है। ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

