-
Advertisement
Bank में चेक भरते वक्त कभी ना करें ये गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान
नई दिल्ली । बैंक आज हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण जगह कही जा सकती है, हर आदमी बैंक से जुड़ा हुआ है। लेन-देन को लेकर माह में एक से दो बार तो हर कोई अमूमन बैंक जाता ही है। ये बात उन लोगों की है, जो बिजनेस क्लास (Business class) से हटकर हैं। बेशक आज ऑनलाइन बहुत सारे ऑप्शन हैं, लेकिन आम आदमी को तसल्ली उसी वक्त होती है जब वह बैंक खुद जाता है। आज अगर लेन-देन का काम बड़ा है तो जालसाजी भी बढ़ी है। हम आपको उसी से आगाह करने जा रहे हैं। बैंक (Bank) से मिलने वाली चेकबुक भी बड़ा अहम रोल अदा करती है।
ह भी पढ़ें: PM-Kisan: आप 2000 रुपए की आठवीं किस्त चाहते हैं तो कर लें ये काम, पढ़े इसका प्रोसेस

तकनीक के इस युग में बैंक भी बार-बार दिशा-निर्देश जारी कर जालसाजों से बचने की हिदायतें देते रहते हैं, लेकिन जालसाज भी नए-नए तरीके इजाद कर लेते हैं इसलिए आज हम बात करेंगे चेकबुक की। चेकबुक (Cheque book) को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। पंजाब नेशनल बैंक ने खाताधारकों को चेक के साथ होने वाली जालसाजी से बचने के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि चेक भरते समय आपको क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए…
- चेक बुक सुरक्षित जगह पर लॉक कर रखें
- चेक गिनकर रखें, गड़बड़ी पर तुरंत बैंक को सूचित करें
- खाली चेक पर कभी हस्ताक्षर ना करें
- चेक हमेशा सिर्फ परमानेंट इंक से भरना चाहिए
- चेक पर ओवरलैपिंग हैंडराइटिंग का उपयोग ना करें
- ड्रापबॉक्स में चेक डालने से पहले अच्छे से चेक करें
- पुराने चेक जो इस्तेमाल नहीं किए गए हैं उन्हें नष्ट कर दें
- चेक पर खाली जगह छोड़ने से हमेशा बचना चाहिए
- अपने चेक की डिटेल्स का पूरा रिकॉर्ड रखें
- चेक कैंसिल करने की स्थिति में फाड़ दें या उस पर कैंसिल लिखें
