-
Advertisement
राज्यपाल से मिले जयराम ठाकुर
शिमला। हिमाचल विधानसभा परिसर में हुए घटनाक्रम के बाद सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने अन्य मंत्रियों सहित आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Governor Bandaru Dattatreya) से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर (Education Minister Govind Singh Thakur), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल, बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।