-
Advertisement
#Himachal: गहरी खाई में गिरी Car, 3 की गई जान-एक घायल
मंडी। हिमाचल (Himachal) में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक और हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला के बल्ह क्षेत्र के तहत रजवाड़ी में हुआ है। यहां एक ऑल्टो कार 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार में सवार चार लोग घायल हुए थे, जिनमें से तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और बाकी तीन घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़ें:Himachal : टिप्पर का जैक ठीक करते हुए हादसा, चालक की मौके पर गई जान
बता दें कि बल्ह के चलाह क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले 4 लोग रजवाड़ी में किसी काम के सिलसिले से पहुंचे थे, लेकिन उनकी कार (Car) नियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 4 लोग घायल (Injured) हो गए। जैसे ही घटना की सूचना स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक (Medical College Ner Chowk) भिजवाया, लेकिन मेडिकल कॉलेज नेरचौक में इलाज के दौरान तीन व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। मृतको की पहचान विजय कुमार पुत्र दत्त राम गांव बेरा पिगला सरकाघाट, जसवंत सिंह पुत्र संत राम गांव गसौडा बडसु बल्ह, दिनेश कुमार पुत्र धनदेव गांव खारसी देवधार च्चयोट के रूप में हुई है।डीएसपीने बताया कि कार के गहरी खाई में गिरने से 3 लोगो की मौत हुई है जबकि 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


