-
Advertisement
हिमाचल में अब तक #Corona के 37 मामले, मंडी में 30 पॉजिटिव- 68 हुए ठीक
Last Updated on February 9, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 37 मामले आए हैं। वहीं, 68 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। मंडी (Mandi) और सोलन में एक-एक कोरोना संक्रमित की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 57,962 पहुंच गया है। अभी 425 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 56,551 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 974 है।
यह भी पढ़ें: देश में अभी तक 63 लाख से ज्यादा को लगाया गया Corona Vaccine का पहला टीका
किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक
मंडी में 30, कांगड़ा (Kangra) में चार और शिमला में तीन मामले आए हैं। मंडी में फिर कुछ शिक्षक पॉजिटिव निकले हैं। मंडी के 20, किन्नौर के 19, शिमला के 9, ऊना (Una) के सात, सोलन के पांच, कांगड़ा और सिरमौर के चार-चार संक्रमित निकले हैं। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 2,548 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 1,707 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। वहीं, 807 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 34 पॉजिटिव केस हैं। तीन पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के पांच सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group