-
Advertisement
#HP_Corona: आज 428 केस और 456 ठीक- पांच की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 428 मामले आए हैं। वहीं, 456 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज पांच कोरोना संक्रमित की जान गई है। कांगड़ा (Kangra) में दो, सिरमौर, बिलासपुर व चंबा में एक-एक ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में 70 वर्षीय महिला निवासी केहला ज्वालामुखी की जान गइ है। महिला को 3 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब 6 बजे महिला ने अंतिम सांस ली। ऊना की 58 साल की महिला की भी कांगड़ा में जान गई है। महिला को 2 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह आठ बजे महिला ने अंतिम सांस ली। सिरमौर के 50, बिलासपुर के 64 व चंबा के 65 साल के व्यक्ति की भी आज जान गई है। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 66,237 पहुंच गया है। अभी 3,740 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 61,311 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1068 है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज अब तक #Corona के 119 केस और 445 ठीक- 2 की मृत्यु
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
कांगड़ा में 112, मंडी में 75, सोलन (Solan) में 62, शिमला में 58, ऊना में 40, सिरमौर में 19, हमीरपुर में 18, चंबा में 17, बिलासपुर में 15, कुल्लू (Kullu) में 10 और किन्नौर में दो मामले आए हैं। कांगड़ा के 107, सोलन के 104, ऊना (Una) के 63, सिरमौर के 43, हमीरपुर के 41, बिलासपुर के 39, शिमला (Shimla) के 38, मंडी के 10, कुल्लू के आठ, किन्नौर के दो व चंबा का एक कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं।

आज 7,088 सैंपल में से 4,976 नेगेटिव, 283 नेगेटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 7,088 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4,976 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1,829 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 283 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में आज कोरोना के 12 लाख 94 हजार 127 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 12 लाख 26 हजार 061 नेगेटिव रहे हैं। 66,237 पॉजिटिव रहे हैं। अभी 1829 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


