-
Advertisement
कोरोना इन इंडिया : 24 घंटे में आए 1 लाख 45 हजार केस, महाराष्ट्र में साप्ताहिक लॉकडाउन
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले कम होने की जगह हर रोज बढ़ते ही जा रहे हैं। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन भी लगाया गया है फिर भी आंकड़ों में कमी नहीं देखी जा रही। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,45,384 नए मामले (Corona Cases) सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के चलते 794 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,32,05,926 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 77,567 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं जिसके चलते ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,19,90,859 हो गई है। वहीं, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,68,436 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,46,631 है। इसी के साथ अब तक कुल 9,80,75,160 लोग कोरोना वैक्सीन ले चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना का आतंक : Delhi में सभी स्कूल बंद, AIIMS में 30 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव
कोरोना की दूसरी लहर और ज्यादा घातक साबित होती नजर आ रही है। बीते शुक्रवार को महामारी की शुरुआत के बाद से नए केसों का सबसे बड़ा आंकड़ा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को देश भर में 24 घंटे में 1 लाख, 31 हजार, 968 नए केस दर्ज हुए थे और 780 मौतें हुईं थीं। लेकिन शनिवार को आए मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। कोरोना के नए 1,45,384 मामलों के साथ ही देश में 794 लोगों की मौत का मामला सामने आया है।
Maharashtra government imposes weekend lockdown from 8 pm on Friday till 7 am on Monday; visuals from Marine Lines and Marine Drive in Mumbai. pic.twitter.com/3pPhJvZchQ
— Waris Pathan (@warispathan) April 9, 2021
महाराष्ट्र में सुनसान पड़ी सड़कें, ताजा हुई संपूर्ण लॉकडाउन की यादें
महाराष्ट्र में साप्ताहिक लॉकडाउन (Weekend lockdown) शुरू हो गया है। पूरे राज्य में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक के लिए साप्ताहिक लॉकडाउन लागू रहेगा। मुंबई के बांद्रा से संपूर्ण लॉकडाउन के कारण सुनसान पड़ी सड़कों की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखकर पिछले साल लगे संपूर्ण लॉकडाउन की यादें ताजा हो गई हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में दो से तीन सप्ताह के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू हो सकता है।
https://twitter.com/DheerajThakur97/status/1380731641568620545
अभी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार ने राज्य में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लागू किया है। सीएम उद्धव ठाकरे ने शनिवार यानी आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का इस मामले में कहना है कि अगर हालात ऐसे ही खराब होते रहे तो जल्द ही राज्य में दो से तीन हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि सरकार संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है अगर कोरोना वैक्सीन की कमी ऐसे ही बनी रही और सरकार बढ़ते मामलों को कम करने में नाकाम रही तभी ये कदम उठाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मीद जताई है कि वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू से हालात जरूर सुधरेंगे।