-
Advertisement
ऊना में पड़ोसी ने नाबालिग को अपने घर बुलाकर किया गलत काम
ऊना। महिला थाना ऊना (Una)के तहत एक गांव में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म (Rape)का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक पर लगा है। बताया जा रहा है दुष्कर्म के दौरान लड़की चिल्लाए नहीं इसलिए उसके मुंह में आरोपी ने कपड़ा भी ठूंस दिया था। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार ( Arrest) भी कर लिया है।
यह भी पढ़ें: राह चलते बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, गई जान, चालक और सवार घायल
जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। इस बात का पता युवक को चल गया और मौके का फायदा उठा कर युवक ने पीड़िता को बहला फुसला के अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया । पीड़िता की मां जब घर पर लौटी तो पीड़िता दर्द से कहरा रही थी। मां ने कारण पूछा तो बेटी ने सारा मामला अपनी मां को बताया। मां ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। ऊना महिला थाना ने तुरंत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है । एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

