-
Advertisement
Himachal में बदला मौसम, शिमला सहित कई क्षेत्रों में झमाझम बरसे मेघ; बर्फबारी भी हुई
शिमला। हिमाचल में मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट (Yellow alert) के बीच मंगलवार को शिमला सहित प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश (Rain) हुई है। वहीं, ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी (Snowfall) दर्ज की गई है। शिमला में दोपहर के समय झमाझम बारिश शुरू हुई, इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय नौ जिलों में मंगलवार और बुधवार को अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की है। 23 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। 24 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, ऊना, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिले के लिए बारिश-ओलावृष्टि व अंधड़ का अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: Himachal: कल से बदलेगा मौसम; ओलावृष्टि-बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी जारी

वहीं हिमाचल में बारिश ना होने के कारण गर्मी बढ़ने लगी थी, लेकिन मंगलवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। पर्यटक (Tourist) भी सुहावने मौसम का खुल कर आनंद ले रहे हैं। हालांकि कोरोना (Corona) के चलते हिमाचल में पर्यटकों की संख्या में कमी जरूर आई है। वहीं बारिश से मैदानी इलाकों में किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। जिससे किसान चिंतिंत हैं। बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश-बर्फबारी से लेह-मनाली हाईवे (Leh-manali NH) के जल्द खुलने के आसार भी कम ही नजर आ रहे हैं। बारलाचा पास पर भारी हिमपात की वजह से यह मार्ग अगले सप्ताह तक नहीं खुल पाएगा। लाहुल स्पीति पुलिस के अनुसार केलांग तक ही वाहनों को जाने की अनुमति है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

