-
Advertisement
मुर्गियों ने अंडे देने बंद किए तो पोल्ट्री फार्म के मालिक ने पुलिस से कर दी शिकायत
कोरोनाकाल में क्या-क्या देखने-सुनने को नहीं मिल रहा है। अब तो हद हो गई है, एक पोल्ट्री फार्म के मालिक (Poultry Firm Owner) ने पुलिस के पास ऐसी शिकायत लेकर दस्तक दी है कि सुनकर हर कोई सन्न है। शिकायत यह है कि उस व्यक्ति के पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों ने अंडे (Eggs) देने बंद कर दिया है। ये अलग बात है कि पुलिस ने इस बाबत किसी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। मामला महाराष्ट्र के पुणे जिला का है। शिकायतकर्ता का कहना है कि एक कंपनी की ओर से जो दाना सप्लाई किया था,उसके सेवन के बाद ही मुर्गियों ने अंडा देना बंद कर दिया है।
यह भी पढ़ें:इंसानों से भी ज्यादा समझदार निकला ये हाथी, किया ऐसा काम हर कोई कर रहा सलाम
पुलिस के एक अधिकारी की तरफ से बुधवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया गया कि शिकायत पर किसी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि क्योंकि संबंधित उत्पादनकर्ता ने तीन से चार मुर्गीपालन फार्म के मालिकों को मुआवजा देने पर सहमति जताई है, जिन्हें इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने बगल के जिले अहमदनगर स्थित एक कंपनी से मुर्गियों का दाना खरीदा था। उसी के सेवन के बाद मुर्गियों (Hens)ने अंडे देना बंद कर दिया है। पुलिस (Police) ने इस संबंध में पशुपालन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की है।

