-
Advertisement
उतरने से पहले हैंड ब्रेक लगाना भूल गया चालक
नाहन। संगड़ाह में राज बीयर बार के समीप एक मारुति वैन करीब 200 फीट ऊंचाई से गिरकर टिकरी संपर्क मार्ग पर मौजूद एक घर की छत पर जाकर चूर-चूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बताया कि ड्राइवर हादसे से कुछ ही देर पहले गाड़ी से उतर गया था। लोगों के मुताबिक चालक राजेंद्र उर्फ राजू ने गाड़ी बीयर बार के बाहर गाड़ी खड़ी की थी। बताया जा रहा है कि वह हैंड ब्रेक लगाना भूल गया। गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होते ही कईं लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस थाना संगड़ाह से एएसआई बालाराम ठाकुर के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर छानबीन के लिए पहुंची। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
