-
Advertisement
सुंदर होने पर भी शादी के लिए तरसती हैं यहां की लड़कियां-पहाड़ों से है इसका नाता
Last Updated on January 25, 2023 by sintu kumar
सुंदर होने पर भी अगर लडकी की शादी नहीं हो रही हो,तो जरूर मामला गहरा होता है। लेकिन यहां तो एक साथ कई लड़कियों के साथ ऐसा होता है। सुंदर हैं पर शादी के लिए तरस जाती हैं। ये मामला पहाड़ों से जुड़ा हुआ है। ब्राजील (Brazil) के नोइवा (Noiva) कस्बा की लडकियां बेहद सुंदर बताई जाती है,पर शादी के लिए उन्हें लाख हाथ-पैर मारने पड़ते हैं।
यह भी पढ़ें :- गर्भ में लड़का है या लड़की एक रुपया खर्चे बिना ही यूं चुटकी में चलता है पता
यहां ये माजरा किसी एक लड़की के साथ नहीं बल्कि सभी लड़कियों के साथ होता है। या तो इस जगह से ताल्लुक रखने वाली लड़कियों की शादी (Marriage) नहीं हो पाई है,या वह कुछ अपने हिसाब से इसके लिए स्वयं ही जिम्मेदार हैं। बताते हैं कि इसके दो कारण है जिसके चलते यहां लड़कियां शादी के लिए तरसती हैं। पहला कारण है कि यहां लड़कियों की संख्या ज्यादा है। यहां लड़के इतनी संख्या में नहीं है जितनी संख्या में लड़कियां है इसके चलते सभी लड़कियों की शादी नहीं हो पाती है।
दूसरा कारण है कि लड़कियां शादी करने के बाद अपना कस्बा नहीं छोड़ना चाहती, शादी के बाद वह अपने पति के साथ अपने ही कस्बे में रहना चाहती हैं। इन्ही कारणों की वजह से यहां की लड़कियों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कहते हैं कि इस गांव में करीब 600 लड़कियां हैं जो की शादी के लिए लड़कों की तलाश में हैं। यहां के लड़के काम के लिए शहरों में रह रहे हैं जबकि पूरे कस्बे की जिम्मेदारी लड़कियों के कंधों पर है। 600 लड़कियों में ज्यादातर की उम्र 20 से 35 साल के बीच है। गांव में कुछ महिलाएं शादी शुदा हैं लेकिन उनके 18 वर्ष के बेटे और उनके पति (Husband) शहर में पैसा कमाने के लिए गए हुए हैं। कस्बे की पहचान मजबूत महिला समुदाय की वजह से है।\