-
Advertisement
Himachal: 14 दिन पहले दूल्हा बने सीआरपीएफ के जवान की अचानक मौत
Last Updated on May 22, 2021 by Vishal Rana
जसूर। हिमाचल में 14 दिन पहले दूल्हा (Groom) बने सीआरपीएफ के जवान की बीती रात को अचानक मौत हो गई। 14 दिन पहले सुहाग का जोड़ा पहन कर घर आई दुल्हन के हाथों की अभी महंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि उसके सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामला हिमाचल (Himachal) के उपमंडल इंदौरा की पंचायत अटाहड़ा का है। यहां सीआरपीएफ (CRPF) के 24 वर्षीय जवान साहिल कुमार की बीती रात को घर में अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते परिजन उसे सिविल अस्पताल गंगथ ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि साहिल 2018 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और इन दिनों जम्मू (Jammu) में सेवाएं दे रहे थे। 7 मई को उनकी शादी (Marriage) हुई थी। बताया जा रहा है कि साहिल की शुक्रवार को छुट्टी खत्म हो गई थी और वह जम्मू स्थित यूनिट में सेवा देने के लिए जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: छुट्टी काट कर गए हिमाचली जवान ने बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या, था क्वारंटाइन
लखनपुर में जवान का कोरोना टेस्ट (Corona Test) भी हुआ, जिसमें वह नेगेटिव पाए गए, लेकिन इसी बीच लखनपुर में उच्चाधिकारियों ने उसे सूचित किया कि उसकी छुट्टी बढ़ा दी गई है, जिसके चलते वह घर लौट आया। शुक्रवार देर रात सांस की दिक्कत होने लगी तो स्वजन सिविल अस्पताल गंगथ ले गए। इस दौरान सैनिक ने दम तोड़ दिया। जिस घर में कुछ दिन पहले उनके घर में खुशियों का माहौल था, वहां सन्नाटा छा गया। पत्नी प्रीति के हाथों की अभी मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। साहिल के घर में उनकी मां के अलावा नवनवेली दुल्हन ही पीछे रह गई है। साहिल की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। किसी को भी यकीन नही हो रहा है साहिल अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया। वहीं पुलिस थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मौत के क्या कारण रहेए यह रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।