-
Advertisement
मोहाली से लौटने के बाद वीरभद्र सिंह की बिगड़ी तबीयत, IGMC में भर्ती
Last Updated on April 30, 2021 by Vishal Rana
शिमला। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh) की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें उनके आवास हॉली लाज से आईजीएमसी में ले जाया गया है। आईजीएमसी में उन्हें कार्डियोलॉजी के स्पेशल वार्ड नंबर 633 में एडमिट किया गया है। उन्हें ऑक्सीजन लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में कुछ दिक्कत आ रही थी। वीरभद्र सिंह आज ही मोहाली से अपने घर हॉली लाज पहुंचे थे। बता दें कि बता दें कि 13 अप्रैल को वीरभद्र सिंह कोरोना संक्रमित (Corona infected) पाए गए थे, उसके बाद उन्हें इलाज के लिए मोहाली के मैक्स अस्पताल (Max Hospital) में भर्ती करवाया गया था। वह चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में रहे।
यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने जीती कोरोना से जंग, स्वस्थ होकर पहुंचे हॉलीलाज
इसी बीच उनकी हालत में सुधार आने के बाद डॉक्टरों ने 23 अप्रैल को उनका कोरोना टेस्ट (Corona Test) किया, जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी। उसके बाद भी वह डॉक्टरों की निगरानी में रहे और आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। सुबह ही सरकारी हेलीकॉप्टर से वह शिमला पहुंचे थे। शिमला के अनाडेल हेलीपैड पर उतरने के बाद वह हॉली लाज चले गए थे। इस दौरान वह किसी से नहीं मिल रहे थे। कोरोना से उबरने के बाद हालांकि वे थकान व कमजोरी महसूस कर रहे थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें आईजीएमसी (IGMC) ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है।