-
Advertisement
रतन टाटा का बेजुबान के प्रति प्रेम-वीडियो शेयर कर लिख डाली दिल छू लेने वाली बात
बिजनेस की दुनिया के बादशाह रतन टाटा (Ratan Tata) अपनी दरियादिली के लिए हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। खासकर कुत्तों के प्रति उनका प्रेम कई बाद सामने आया है। इस मर्तबा भी रतन टाटा का दिव्यांग कुत्ते (Disabled Dog) के लिए उठाया गया कदम लोगों को कायल कर रहा है। टाटा ने इन स्प्राइट (Sprite) नाम के एक कुत्ते को गोद लिया है।
यह भी पढ़ें: ट्विटर का इंटरमीडियरी का दर्जा हुआ खत्म, अब पुलिस भी कर सकेगी पूछताछ
View this post on Instagram
टाटा ने इसी से जुडी इंस्ट्राग्राम पर अपनी एक पोस्ट में कहा है कि आपने पहले भी मेरी मदद की है और मैं इसके लिए आप लोगों का आभारी हूं, इसलिए ही स्प्राइट के लिए एक प्यारा परिवार खोजने में मेरी मदद करने का आग्रह कर रहा हूं। एक दुर्घटना की वजह से इसके पिछले पैर लकवाग्रस्त हो गए हैं। रतन टाटा ने अपने इस पोस्ट में स्प्राइट के स्वस्थ होने की तस्वीरें भी दिखाई हैं। साथ ही उसके चंचल,खुशमिजाज रवैये (Cheerful Attitude) को भी वीडियो के माध्यम से दिखाया है। इंस्टाग्राम पर टाटा ने लावारिस कुत्तों को गोद लेने के बारे में भी बताया है।

