-
Advertisement
इस सैलून में सोने के उस्तरे से होती है शेविंग- चेहरे पर होता है अलग अहसास
Last Updated on June 19, 2021 by
क्या आप जानते हैं कि देश में एक सैलून ऐसा भी है जहां शेव करवाने पर चेहरे पर एक अलग ही अहसास होता है। होगा भी क्यों नहीं, चार लाख कीमत से बने उस्तरे से जो होती है शेव यहां। यानी जिस उत्सरे से शेव की जाती है वो सोने (Gold Razor) का है। बात कर रहे हैं महाराष्ट्र की। पुणे (Pune) से सटे देहूगांव में सैलून चलाने वाले अविनाश बोरुंदिया और विक्की वाघमारे ने कुछ ऐसा कर दिया कि आज उनके सैलून में शेविंग के लिए कस्टमर की लाइन लगी रहती है।
यह भी पढ़ें: यहां आलू के अंदर रहते हैं लोग-जानकर आप हो जाएंगे हैरान
ये लोग कोरोना महामारी के बीच लगे लॉकडाउन के दौरान आर्थिक संकट झेलने को मजबूर हुए तो उसी दौरान जब कुछ ढील मिली तो इन्होंने कस्टमर खींचने के लिए आइडिया ढूंढा। इन्होंने बडी मशक्कत कर आठ तोले सोने का रेजर बनवाया। सोने के उस्तरे से शेविंग कराने पर यहां कस्टमर को 100 रुपए का भुगतान करना होता है। अगर कोई नॉर्मल उस्तरे से शेविंग कराना चाहे तो उसे 70 रुपए ही देने होते हैं। अविनाश और विक्की ने सोने के उस्तरे की हिफाजत के लिए सैलून (Saloon) में खास लॉकर का भी इंतजाम किया है। सोने के उस्तरे से शेविंग (Shaving) की डिमांड बढ़ती देख अविनाश और विक्की ने आने वाले दिनों में तीन और सोने के उस्तरे बनवाने का फैसला किया है।