-
Advertisement

रात को खाते हैं दही तो जरा संभल जाइए, हो सकते हैं ये नुकसान
गर्मियों में एक चीज खाने के साथ सबसे जरूरी लगती है और वो है दही। इसके बिना तो खाना पूरा नहीं होता। दही (Curd) के फायदे तो आप सब जानते ही हैं कि सेहत के लिए ये कितना उपयोगी है। दही में हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो हमारे मेटाबॉलिज्म को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। दही पाचन को दुरुस्त रखने के साथ ही पेट की कई समस्याओं का उपचार भी करता है। कुछ लोगों को दही खाना बेहद पसंद होती है और वो सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि पूरा साल इसका सेवन करते हैं।
यह भी पढ़ें:एक लाइन में कैसे चलती हैं चींटियां, यहां जानिए इस सवाल का जवाब…
दही की तासीर ठंडी होती है और ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद (Beneficial) है, लेकिन अगर इसका सेवन सही समय पर ना किया जाए तो यह नुकसान भी कर सकती है। बेवक्त दही खाना आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है, खासकर देर रात में इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आपने ये बात कई लोगों के मुंह से सुनी भी होगी लेकिन इस पर शायद ध्यान ना दिया हो। आज हम आपको यही बताने वाले हैं कि रात में दही खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं –
सर्दी जुकाम की वजह
सर्दी हो या गर्मी रात में दही का सेवन करने से खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती है, इसलिए रात में दही को खाने से परहेज करें।
हो सकती है उल्टी
रात में दही का सेवन करने से डाइजेशन सिस्टम पर विपरीत असर पड़ता है। यहां तक कि उल्टी भी हो सकती है।
जोड़ों में दर्द
जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या है उन्हें रात को दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके सेवन से उनकी समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
चेहरे पर मुहांसे
रात में दही का सेवन आपके चेहरे की रौनक भी छीन सकता है। दही के सेवन से चेहरे पर मुंहासे आ सकते हैं।
बिगड़ सकता है पाचन
दिन में दही का सेवन करेंगे तो पाचन दुरुस्त रहेगा, लेकिन रात में खाएंगे तो आपका पाचन बिगड़ सकता है। दही को पचाने के लिए शरीर को एनर्जी की जरूरत पड़ती है। रात को अक्सर लोग खाने के बाद सीधे बिस्तर पर चले जाते हैं जिससे पाचन तंत्र कमजोर होता है। इतना ही नहीं दही खाने से शरीर में सूजन भी आ जाती है।