-
Advertisement
एक्ट्रेस पायल रोहतगी अरेस्ट, सोसायटी के चेयरमैन को धमकी देने का आरोप
मुंबई। अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। पायल पर सोसायटी के चेयरमैन के खिलाफ़ सोशल मीडिया में गाली देने का आरोप है। पायल ने बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया था। इसके साथ ही पायल पर सोसायटी के लोगों के साथ बार-बार झगड़ा करना, चेयरमैन को जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगे हैं। पायल रोहतगी (Actress Payal Rohatgi) को अहमदाबाद सेटेलाइट पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। 20 जून को हुई सोसायटी की एजीएम में पायल रोहतगी सदस्य ना होने के बावजूद मीटिंग में आई थीं। मीटिंग में जब उनको बोलने से मना किया गया तो वो गालियां देने लगीं साथ ही सोसायटी में बच्चों के खेलने को लेकर भी कई बार झगड़ा कर चुकी हैं। इससे पहले भी पायल एक बार अरेस्ट हो चुकी हैं। पायल रोहतगी को राजस्थान की बूंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पायल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पायल को राजस्थान कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
यह भी पढ़ें :थप्पड़ प्रकरण : गुरदेव शर्मा होंगे कुल्लू के नए SP, ASP पुनीत रघु संभालेंगे सीएम की सिक्योरिटी
सोशल मीडिया पर 21 सितंबर, 2019 को पायल ने वीडियो और पोस्ट डाली गई थी। इस वीडियो (Video) में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पायल रोहतगी के खिलाफ समाजसेवी और यूथ कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। पायल अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने ट्वीट्स की वजह से काफी सुर्खियां बटोरती हैं। उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

