-
Advertisement
एचपीयू छात्र प्रमोट डिमांड : NSUI और Youth Congress की ओर से किया गया यज्ञ का आयोजन
शिमला। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस एचपीयू छात्रों के ऑनलाइन एग्जाम (HPU Students Exam) और प्रमोशन को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है। हिमाचल में करीब करीब हर जिला मुख्यालय में एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस द्वारा (NSUI and Youth Congress) क्रमिक भूख हड़ताल को हिमाचल कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व सीएम जीएस बाली का समर्थन मिल चुका है। इस बीच पहली जुलाई से एचपीयू के फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं तो अब मांगें पूरी ना होते देख एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस की की ओर से आज सीएम जयराम सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें: छात्र ने सीएम को फोन कर कहा हमारे एग्जाम हो रहे हैं, जयराम ने कहा परीक्षा तो होनी चाहिए
एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस (NSUI and Youth Congress) की ओर से आज प्रदेश भर में यह सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। छात्र संगठनों की मांग हैं या तो ऑनलाइन परीक्षाएं कराई जाएं फिर उन्हें प्रमोट किया जाए। इसके साथ ही बीते रोज हिमाचल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक ऑडियो क्लिप भी पोस्ट किया था। इसमें सीएम जयराम ठाकुर और एक बीएससी सेकंड ईयर के छात्र के बीच संवाद था। हालांकि ऐसा लग नहीं रहा कि छात्र संगठनों और यूथ कांग्रेस की यह मांग पूरी होगी, क्योंकि फाइनल ईयर के एग्जाम शुरू हो चुके हैं, जबकि सेकंड ईयर के लिए भी संभावित डेटशीट जारी कर दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


