-
Advertisement
नाशपाती -सेब से लदी पिकअप और कार में हुई जोरदार टक्कर, तीन पहुंचे अस्पताल
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 21 पर सुंदरनगर बस स्टैंड के बाहर एक पिकअप और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि जीप और कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ेः चंबा -भरमौर मार्ग पर मलबे की चपेट में आकर रावी में समाई कार, पति-पत्नी व बेटा थे सवार
जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12 बजे एक पिकअप गाड़ी भुंतर से नाशपाती और सेब लेकर चंडीगढ़ की ओर जा रही थी उसी दौरान सुंदरनगर बस स्टैंड के बाहर पिकअप और ऐक्सेंट कार की जोरदार टक्कर हो गई और पिकअप हाईवे पर पलट गई जिस कारण सेब और नाशपाती भी सड़क पर बिखर गई और कार साथ लगती नाली में जा घुसी। हादसे में जीप में सवार दो और कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया जिनका उपचार सिविल अस्पताल सुंदरनगर में चल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुंदरनगर कमलकांत ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे यह हादसा पेश आया है जिसमें 3 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

