-
Advertisement
सिरमौर के युवाओं को जॉब देगी मेसर्स मैनकाइंड फार्मा : 13,000 रुपए से शुरू होगी सैलरी
नाहन। जिला सिरमौर के युवाओं के लिए रोजगार का बढ़िया मौका है। पांवटा साहिब यूनिट-2 स्थित मेसर्स मैनकाइंड फार्मा (M/s Mankind Pharma) 38 युवाओं को रोजगार देने वाली है। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 31 जुलाई, 2021 को कैंपस इंटरव्यू (Campus Interviews) का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी (कार्यकारी) संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कंपनी को बी फार्मा, एम फार्मा, आईटीआई, डिप्लोमा, बीएससी, एमएससी क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थियों की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें: टीजीटी आर्ट्स में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए काउंसलिंग 2 को
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को फार्मा क्षेत्र में कम से कम 2 से 7 वर्ष का अनुभव (Experience) होना अनिवार्य है। कंपनी चयनित अभ्यर्थी को मासिक न्यूनतम 13,000 रुपए देगी और अधिकतम आय अभ्यर्थी के अनुभव पर निर्धारित होगी। संजय कुमार ने बताया कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब पहुंचना सुनिश्चित करें व साथ में दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र जरूर लाएं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

