-
Advertisement
गौशाला में गाय को निगलने की फिराक में था अजगर,मंजर देख जान पर खेल गया सत्तू
Last Updated on July 25, 2021 by Deepak
ऊना। जिला मुख्यालय के नजदीकी कोटला कला क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महादेव मंदिर की गौशाला में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय अजगर ने एक गाय पर हमला कर दिया। मंदिर की गौशाला में ही गायों की देखने करने वाले सत्तू नाम के युवक ने जान पर खेलकर गाय को अजगर के कब्जे से छुड़ाया। हुआ ये कि गौशाला में सभी गायों को घास आदि डालने के बाद शनिवार देर रात सत्तू गायों की देखरेख के लिए गौशाला में गया तो वह अंदर का मंज़र देखकर दंग रह गया। वहां पर जब एक विशालकाय अजगर गाय को निगलने की कोशिश कर रहा था। उसने फौरन अजगर को वहां से हटाने के प्रयास शुरू कर दिए। शोर मचाने पर अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि सत्तू ने जान पर खेलकर गाय को अजगर के कब्जे से छुड़ा लिया।
यह भी पढ़ें: Kullu: आग का ताड़व-मकान राख, सड़क ना होने से बेबस दिखे फायर कर्मी
महादेव मंदिर के महंत मंगलानंद महाराज ने श्रद्धालुओं से आवाहन किया है कि वे रात्रि या फिर सुबह तड़के मंदिर आते समय अपने साथ रोशनी का प्रबंध जरूर करके आएं। वन क्षेत्र में स्थित महादेव मंदिर के आसपास क्षेत्र में कई प्रकार के जंगली जीव जंतु और जानवर रहते हैं। वहीं बरसात के मौसम में सांप- बिच्छू आदि जीवों का खतरा ज्यादा बना रहता है। इसलिए सभी लोग अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही रात के समय घरों से बाहर मंदिर के लिए निकले।