-
Advertisement
मंडीः हणोगी नाले में बाढ़- फोरलेन का काम कर रही कंपनी की मशीनरी मलबे में दबी
Last Updated on July 28, 2021 by Sintu Kumar
मंडी। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। प्रदेश का शायद ही कोई ऐसा जिला जहां पर बारिश ने नुकसान ना किया हो। मंडी जिला में मंगलवार रात भारी बरसात के कारण नदी-नालों में काफी उफान देखने को मिला। चंडीगढ़- मनाली एनएच सहित कई मार्गों पर भूस्खलन हुआ है। जगह-जगह रास्ते बंद रहे । जिला मंडी के हणोगी में एक नाले मे बाढ़ आने के कारण भारी नुकसान देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें:किन्नौर: बास्पा नदी पर 20 दिन में बनेगा नया वैली ब्रिज, छितकुल व रक्षम में फंसे पर्यटक निकाले
यहां पर फोरलेन का काम कर रही अशोक चौहान कंपनी का बेचिंग प्लाट, मशीनरी व कुछ गाड़ियां मलबे में धंस गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी को लगभग 40 लाख का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि जब नाले में बाढ़ आई उस समय काम कर रहे लोग वहां से पीछे हट गए और अपनी जान बचा ली। हणोगी के पास चंडीगढ़ मनाली एनएच पर भी पहाड़ से भी काफी मलबा गिरा हुआ था। यहां पर काफी समय के लिए रास्ता बंद रहा लेकिन अब इसे आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।