-
Advertisement
हिमाचल में पांव पसार रहा है कोरोना, आज 354 नए संक्रमित मिले , तीन की गई जान
शिमला। हिमाचल में कोरोना के मामले परेशानी बढ़ाने वाले हैं। गुरुवार को अभी तक कोविड-19 के 354 नए मामले सामने आ चुके हैं। वहीं आज तीन कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। सबसे अधिक मामले चंबा, कांगड़ा और मंडी जिले से सामने आए हैं। हिमाचल में आज 239 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक 2 लाख 09 हजार 334 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसी तरह से 2 लाख 03 हजार 132 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में मरने वालों का आंकड़ा 3526 पहुंच गया है। जबकि प्रदेश में 2668 एक्टिव केस (Active Case) मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज कोरोना के 374 नए मामले, चंबा आज भी टॉप पर
आज किस जिले से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज भी चंबा जिले में 71 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से मंडी में 71 , कांगड़ा में 71, बिलासपुर में 24, हमीरपुर में 35, शिमला (Shimla) में 40, कुल्लू में 14, किन्नौर में 5, सोलन में 2, ऊना में 5 और लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) जिला में 10 मामले आए हैं। वहीं, सिरमौर से 8 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


