-
Advertisement
यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत गंभीर, अस्पताल पहुंच कर योगी ने जाना हाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Former CM Kalyan Singh) की तबियत खराब है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) भी उनका हाल-चाल जानने लखनऊ पीजीआई (Lucknow PGI) पहुंचे। सीएम योगी ने पीजीआई अस्पताल पहुंचकर कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की डिटेल जानकारी ली। पीजीआई के डायरेक्टर आरके धीमान ने उन्हें पूर्व सीएम की तबीयत की जानकारी दी। वहीं पीजीआई की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। मेडिकल एक्सपर्ट, उनके स्वास्थ्य की निगरानी लगातार रख रहे हैं।
डॉक्टरों की निगरानी में हैं कल्याण सिंह
पीजीआई से मिली जानकारी के अनुसार, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी के वरिष्ठ डॉक्टर कल्याण सिंह की तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। साथ ही ऑक्सीजन के फ्लो को भी बढ़ा दिया गया है।
पीएम मोदी भी ले रहे हालचाल
बता दें कि बीते 4 जुलाई को कल्याण सिंह को एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती किया गया था। जिसके बाद से लगातार बीजेपी नेता पीजीआी जाकर उनका हालचाल जान रहे हैं। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी खुद कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। मालूम हो कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के सीएम रह चुके हैं। इसके साथ ही वे राजस्थान के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group