-
Advertisement
हिमाचल: होटल के बाहर दो गुटों के बीच झड़प, धारदार हथियार से हमला
ऊना। हिमाचल (Himachal) के ऊना से खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। पुलिस थाना ऊना के तहत रक्कड़ स्थित एक होटल के बाहर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। तेजधार हथियार से हुए हमले में एक युवक लहुलूहान हो गया। जिसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं, पुलिस (Police) ने शिकायत के आधार पर करीब आधा दर्जन युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शराब के नशे में कर दी थी हत्या, चार दिन बाद जंगल में धरा आरोपी
पुलिस को दी शिकायत में दिवेश ठाकुर निवासी अरनियाला ने बताया कि रविवार रात वे रक्कड़ कॉलोनी स्थित होटल में खाना खा रहे थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते सौरभ खत्री, अंशुपुरी सहित कई लोग होटल पहुंचे। उन्होंने हाथों में रॉ़ड और धारदार हथियार पकड़े हुआ था। इसी बीच युवकों ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में वे घायल हो गए। दिवेश ने बताया कि परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल लेकर आए। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी युवक मौके से फरार हो गए थे। डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

