-
Advertisement
जयराम की मंडी में भी सेब को लेकर घमासान,कौल सिंह ने छोड़े राजनीतिक बाण
मंडी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर (Kaul Singh Thakur) ने प्रदेश में खराब सड़कों को लेकर सीएम जयराम ठाकुर पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर कहते हैं कि कांग्रेसियों को विकास देखने के लिए घरों से बाहर निकलना होगा लेकिन असली विकास देखने के लिए सीएम को खुद हेलीकॉप्टर से उतरकर सड़कों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और जिला में सड़कों की हालत दयनीय है। सड़कों पर चलना दुश्वार होता जा रहा है और सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। एक बार सीएम खुद सड़कों पर चलें तो उन्हें हकीकत पता चल जाएगी। कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में बागवानों के साथ हो रहे शोषण (Exploitation of the Gardeners) को लेकर न तो बागवानी मंत्री को कोई परवाह है और नहीं सीएम को।
ये भी पढ़ेः हिमुडा की करोड़ों की संपत्तियों को नहीं मिल रहे खरीददार, अब करवाएगा डिमांड सर्वे
आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि तीन हजार रुपए की दर से बिकने वाली सेब (Apple Box) की पेटी के दाम आज 1500 रुपए तक आ गए हैं। 10 साल पुराने रेट निर्धारित करके बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) चाहते तो शिमला में प्रदेश के बागवानों को बुलाकर उनके साथ बैठक करते और उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करते, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। कौल सिंह ने सरकार से प्रदेश में बड़ी संख्या में कोल्ड स्टोर बनाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने और बागवानों को उद्योगपतियों के हाथों शोषित होने से बचाने की सलाह दी है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, प्रदेश महासचिव चेत राम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर और जोगिंद्र गुलेरिया सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

