-
Advertisement
पठानकोट- मंडी फोरलेन प्रभावितों के हक के लिए कांग्रेस उतरी सड़कों पर
नूरपुर। पठानकोट- मंडी सड़क मार्ग पर बनने वाले फोरलेन से प्रभावित( Fourlane) होने वाले लोग पिछले 3 वर्षों से सरकार और स्थानीय विधायक के आगे अपनी समस्याएं रख रहे हैं लेकिन ना तो सरकार और ना ही स्थानीय विधायक इन की बात सुन रहे हैं। फोरलेन प्रभावितों की हक के लिए आज कांग्रेस( Congerss) सड़कों पर उतरी है। कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम नूरपुर( SDM Nurpur) के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
अजय महाजन व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी चंद्र कुमार की अगुवाई मे नूरपुर बजार मे रोष रैली निकाली गई।
यह भी पढ़ें:नूरपुर-ज्वाली में फोरलेन के 3781 प्रभावितों का राशि लेने से इनकार! ये बन रही बड़ी वजह
अजय महाजन ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की जो नोटिफिकेशन हुई है, उसके तहत फोरलेन प्रभावितों को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। यह इन लोगों के साथ अन्याय हैं। उन्होंने कहा कि इस फोरलेन के तहत दिए जाने वाले मुआवजे में इतनी खामियां हैं कि आम आदमी उसमें ही उलझ के रह जाए। उन्होंने बताया कि कंडवाल से लेकर 32 मील तक सड़क का निर्माण किया जाना है लेकिन इसी सड़क पर आने वाले कुछ गांव को अन्य सड़क की श्रेणी में डाल दिया गया है जबकि कुछ को नेशनल हाईवे की श्रेणी में डाल दिया है। महाजन ने कहा कि जब मार्ग एक है तो श्रेणियां अलग-अलग क्यों है। इसके साथ ही उन्होंने मुआवजा विसंगतियों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा की जिस जमीन का भाव सात लाख रुपए प्रति मरला है उसका किस तरह से मात्र 2200 रुपए प्रति मरला मूल्य आंका गया है। इस मसले को लेकर जब लोग वन मंत्री राकेश पठानिया के पास गए थे, उस समय उन्होंने भी बड़े जोर शोर से कहा था कि लोगों को एक एक जैसा मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन आज हालात कुछ और बनते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस मसले को सुलझाया नहीं गया तो फोरलेन संघर्ष समिति के साथ कांग्रेस भी संघर्ष करने से गुरेज नहीं करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

