-
Advertisement
हर हिमाचली को नवंबर तक लग जाएगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
बिलासपुर। प्रदेश की जनता ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की पहली डोज के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने में एक्टिव रोल अदा किया है। हालांकिए वैक्सीन को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां फैलाने की भी कोशिश की गई। लेकिन, पहाड़ी राज्य होने के बावजूद हिमाचल ने सभी राज्यों को पछाड़ते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया। यह बात मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने बिलासपुर दौरे के दौरान कही। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश सरकार दूसरी डोज के लक्ष्य को पूरा करने का कार्य कर रही है। आगामी 30 नंवबर तक हिमाचल प्रदेश में दूसरी डोज (Second Dose) भी सभी लोगों को लगा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: कोरोना से आज 2 की गई जान, 219 मामले आए सामने
प्रदेश में अभी तक दूसरी डोज का लक्ष्य 35 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है। उम्मीद है कि कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा होने के बाद प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा ना के बराबर होगा। सीएम जयराम ठाकुर मंगलवार को बिलासपुर (Bilaspur) के दौरे पर थे। इस दौरान जयराम ठाकुर ने पहली डोज का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया। वहीं, सीएम ने बिलासपुर के कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स (AIIMS) का निरीक्षण किया और सदर विधायक सुभाष ठाकुर के पैतृक गांव बघड़ी पहुचंकर उनके पिता के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

